Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Aug, 2025 02:16 PM

यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स की टीम ने हरियाणा-यूपी बॉर्डर से 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों से 680 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स की टीम ने हरियाणा-यूपी बॉर्डर से 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों से 680 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम दोनों नशा तस्करों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।
एंटी नारकोटिक्स टीम के इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि उप अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम की यह बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें यमुनानगर के हमीदा निवासी अल्लादिया और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवास अमजद को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। दोनों आरोपियों पर कई केस पहले से दर्ज हैं। उन्होनें बताया कि आरोपियों से 80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस हैरोइन की कीमत 50 लाख रूपये बताई जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)