सिर पर वार कर 12 वर्षीय बच्चे की हत्या, साइकिल चलाने के लिए निकला था घर से

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Aug, 2021 08:36 AM

12 year old boy killed after being hit on the head went out to ride a bicycle

बसंतपुर गांव के यमुना खादर क्षेत्र में 12 साल के बच्चे का शव रहस्यमय परिस्थिति में मिला। गांव में रहने वाले बलेश्वर ने बताया कि उनका 12 साल का बच्चा तनीष गुरूवार शाम को साईकिल...

फरीदाबाद : बसंतपुर गांव के यमुना खादर क्षेत्र में 12 साल के बच्चे का शव रहस्यमय परिस्थिति में मिला। गांव में रहने वाले बलेश्वर ने बताया कि उनका 12 साल का बच्चा तनीष गुरूवार शाम को साईकिल से घूमने के लिए निकला था। लेकिन  वह लौटकर वापस नहीं आया। जब रात तक वह वापस नहीं आया तो उसको खोजा गया। गांव में कई जगह खोजने पर भी वह नहीं मिला। पल्ला थाना पुलिस ने बच्चे की हत्या का मामला दर्ज किया है।

थाना एसएचओ रणवीर सिंह ने बताया कि सुबह उनको सूचना मिली कि एक 12 साल के बच्चे का शव यमुना खादर क्षेत्र में पड़ा हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे तो बच्चेें का शव था। जिसकी पुष्टी पिता ने की। पिता ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है। वहीं एसएचओ सिंह ने बताया कि बच्चें के सिर पर गहरा घाव हैं लगता है कि उसे किसी भारी चीज से हमला कर सिर पर वार किया गया, जिससे बच्चें की मौत हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर वहां आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही हैं। एसएचओ के मुताबिक कई बार बच्चा सीसीटीवी फुटेज में अकेले ही साइकिल चलाते दिखाई दे रहा है। 

उन्होंने बताया कि यह जांच का विषय है कि बच्चा यमुना किनारे क्षेत्र में कैसे पहुंचा? इसकी पुलिस जांच कर रही हैं। लेकिन पुलिस का मानना है कि यहां पीड़ित परिवार के खेत भी हैं जहां बच्चा जा सकता है और उससे आगे यमुना खादर का क्षेत्र पड़ता है। लेकिन यमुना किराने पहुंचने की गुत्थी सुलझाने पर पुलिस काम कर रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!