पलवल में स्विमिंग पूल में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, भंडारे में लेने गया था प्रसाद

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 12 Jul, 2025 08:30 PM

11 year old child died due to drowning in swimming pool in palwal

पलवल जिले के दीघोट गांव स्थित एक निजी कॉलेज के स्विमिंग पूल में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : पलवल जिले के दीघोट गांव स्थित एक निजी कॉलेज के स्विमिंग पूल में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान दीघोट गांव के सागर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार कॉलेज परिसर में भंडारे का आयोजन चल रहा था। भंडारे में जाने के बाद वह स्विमिंग पूल में नहाने चला गया। गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह पूल में डूब गया। शाम तक जब बच्चा घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद स्विमिंग पूल में उसका शव तैरता हुआ मिला।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!