नारनौल में फिर टूटा 11 हजार बिजली का लाइन तार, बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे लोग
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 09 Mar, 2023 07:17 PM

शहर के केशव नगर मोहल्ला में 11000 किलो वाट की हाई टेंशन वायर एक मकान पर टूटकर गिर गई।
नारनौल(भालेंद्र यादव): शहर के केशव नगर मोहल्ला में 11000 किलो वाट की हाई टेंशन वायर एक मकान पर टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और ना ही किसी जान माल की नुकसान हुई। वहीं पीड़ित सुशीला ने कहा कि इस मामले को लेकर बिजली विभाग को कई बार शिकायत दिया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
होलिका दहन के दिन भी 11000 हाई टेंशन बिजली गिरी थी
बता दें कि होलिका दहन वाले दिन गांव मांदी में 11000 वाट की हाई टेंशन वायर टूट कर गिर गई थी। जिसमें एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं बिजली विभाग बिजली के कटों को लेकर रोजाना अखबारों में सूचनाएं प्रकाशित करता है कि आज इन स्थानों की बिजली नहीं आएगी। क्योंकि तारों को कसने का काम किया जा रहा है,लेकिन इन तारों को कसने का काम किया जाता है या कागजों तक ही सीमित रह जाती है।
बिजली विभाग को इस घटना के बारे में कुछ नहीं पता
इस पूरे मामले को लेकर बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता अनुपम कटिहार से बातचीत की गई तो उन्होंने बड़ी ही बेशर्मी से कहा मुझे अभी इस मामले के बारे में पता नहीं है। वहीं शहर में अधिकारियों से बैठक लेने आए भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट के सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि कोई हादसा नहीं है। इसके सुधार के लिए बिजली विभाग को निर्देश दिए जाएंगे, जिससे भविष्य में ऐसा हादसा न हो।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

Rewari में बड़ा रेल हादसा टला, पैसेंजर ट्रेन का इंजन डिब्बों को छोड़कर भागा... कपलिंग टूटने से हुआ...

सिरसा में बड़ा हादसा, खेत में मौत बनकर दौड़ी 11 हजार वोल्ट की लाइन, करंट लगने से दो जिगरी दोस्तों...

कुरुक्षेत्र: PGI से लौट रही सरकारी एंबुलेंस बनी 'आग का गोला', सिर्फ 3 मिनट में जलकर हुई खाक;...

मौत का तार! शिकायत के बाद भी नहीं हटी हाई वोल्टेज लाइन, अब जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे दो बच्चे

पंचकूला में बड़ा हादसा, चलती कार कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला, युवकों ने समय रहते बचाई जान

कुरुक्षेत्र में बाल विवाह का खौफनाक चेहरा, 16 वर्षीय नाबालिग लड़की बनी मां... पिता के खिलाफ केस दर्ज

कहासुनी के बाद महिला की बीच सड़क पर गला दबाकर हत्या, पुलिस से बचने के चक्कर में ड्रेन में गिरा...

हिसार : वेंटिलेटर के अभाव में टूट गई नवजात की सांसे, मासूम को बचाने के लिए 15 घंटे तक भटका परिवार

अंबाला में बड़ा सड़क हादसा: कश्मीर जा रही टेम्पो ट्रैवलर की हाइड्रा से भिंड़त, यूपी के एक ही परिवार...

रिश्ते हुए तार-तार, नहा रही थी पत्नी, पति ने बना ली वीडियो और कर दी सोशल मीडिया पर वायरल