व्हील चेयर पर मतदान केंद्र पहुंच कर 105 साल के बुजुर्ग ने भी दिया वोट

Edited By Vivek Rai, Updated: 19 Jun, 2022 04:02 PM

105 year old man also cast his vote after reaching the polling station

साढ़ौरा नगर पालिका के लिए पहली बार मतदान हो रहा है। इसलिए अपना चेयरमैन और पार्षद चुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र के चुनावी पर्व में 105 साल के बुजुर्ग भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाली।

यमुनानगर(सुमित): हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर वोटिंग का सिलसिला सुबह 7 बजे ही शुरू हो गया था। प्रदेश के 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए मतदान हो रहा है, जिसके लिए 22 जून को मतगणना होगी। यमुनानगर जिले की साढ़ौरा नगर पालिका के लिए पहली बार मतदान हो रहा है। इसलिए अपना चेयरमैन और पार्षद चुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र के चुनावी पर्व में 105 साल के बुजुर्ग भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाली।
 
मतदान केंद्र पर चर्चा का विषय बने बुजुर्ग सेवा राम
 
105 वर्षीय बुजुर्ग सेवा राम व्हील चेयर पर मतदान केंद्र पहुंचे और पालिका के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला। सेवा राम ने मतदान केंद्र में बनाए गए, बूथ नंबर 10 पर मतदान किया  है। ऐसे मतदाता दूसरों के लिए भी मिसाल बनते है। वोटिंग लगातार जारी है और अब तक 68 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। साढ़ौरा नगर पालिका के लिए मतदान करने पहुंचे लोगों का कहना है कि वे विकास के नाम पर वोट देकर पालिका चेयरमैन और अपने वॉर्ड के लिए पार्षद चुन रहे हैं।
 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!