Edited By Isha, Updated: 22 Nov, 2019 06:02 PM
एरोप्लेन हाई जैक करने की साजिश करने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने पंचकूला में NIA नसरूदीन को गिरफ्तार किया है। बता दें कि हवाई जहाज को हाइजैक करने की साजिश के लिए
पंचकूला(उमंग): एरोप्लेन हाई जैक करने की साजिश करने का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने पंचकूला में NIA नसरूदीन को गिरफ्तार किया है। बता दें कि हवाई जहाज को हाइजैक करने की साजिश के लिए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नसरुदीन बिहार का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक 9 अगस्त 2019 को गुरुग्राम के उद्योग विहार थाने में एफआईआर 345 हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 505 , 506 , सेक्शन 2 (1), 3, 4 एन्टी हाई जैकिंग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी को आज एनआईए ने आरोपी को पंचकूला स्तिथ विशेष एनआईए कोर्ट में पेश किया गया।