कल 11 सितम्बर को नामांकन करूंगा, आप सबको जरूर आना है: नवीन गोयल

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 09 Sep, 2024 09:06 PM

i will file my nomination on september 11 you must come naveen goyal

मजबूती से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर गुडग़ांव विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे नवीन गोयल ने अपना नामांकन शेड्यूज जारी किया है। नामांकन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए नवीन गोयल ने गुडग़ांव की जनता से अपील की है।

गुडगांव,(ब्यूरो): मजबूती से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर गुडग़ांव विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे नवीन गोयल ने अपना नामांकन शेड्यूज जारी किया है। नामांकन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए नवीन गोयल ने गुडग़ांव की जनता से अपील की है।

 


नवीन गोयल ने कहा कि मैं 11 सितम्बर को गुडग़ांव की जनता के साथ पूरे जोश, उत्साह, उल्लास, गाजे-बाजे के साथ नामांकन भरूंगा। गुडग़ांव की 36 बिरादरी के सहयोग से वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए 36 बिरादरी से हजारों लोग नामांकन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। नामांकन भरने से पहले सोहना चौक के सामने जेल कॉम्पलेक्स में सुबह 10 बजे से जनसभा होगा।  

 


उन्होंने गुडग़ांव विधानसभा की जनता से अपील करते हुए कहा कि नामांकन समारोह में अपनी ताकत दिखाएं। यह ताकत ही भविष्य में गुडग़ांव की सेवा नीति पर मुहर लगाए। दूसरे लोग भी प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि हम राजनीति नहीं सेवा नीति पर काम कर रहे हैं। गुडग़ांव में पिछले 11 साल से इसी नीति पर चलते हुए जनता की सेवा ही कर रहे हैं। इस सेवा के काम को कभी रुकने, थमने नहीं देेंगे। इसे और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए हमें अब राजनीतिक रूप से भी मजबूत होना है। जो लक्ष्य हम लेकर चले हैं, वह लक्ष्य हासिल करने के लिए गुडग़ांव से हरियाणा की सबसे बड़ी जीत हमें सुनिश्चित करनी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!