ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के एसटीपी का एचएसपीसीबी ने किया निरीक्षण

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 06 May, 2026 08:19 PM

hspcb inspected stps of group housing projects

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की टीम ने बुधवार को गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास स्थित सात ग्रुप हाउसिंग/आवासीय परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की टीम ने बुधवार को गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास स्थित सात ग्रुप हाउसिंग/आवासीय परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य इन परियोजनाओं में स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की कार्यप्रणाली एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन की स्थिति का आंकलन करना था।

 

एचएसपीसीबी की टीम ने सेक्टर-107 स्थित एम/एस कॉजेंट रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड का ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट, सेक्टर-102 स्थित हेरिटेज मैक्स, एम/एस नानी रिसॉट्र्स एंड फ्लोरीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-106 स्थित एम/एस गोदरेज रियल व्यू डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, ईमार एमजीएफ लैंड लिमिटेड का गुरुग्राम ग्रीन्स प्रोजेक्ट, जॉयविल शेपोरजी हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड की जॉयविल ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी तथा सेक्टर-104 स्थित एम/एस फ्लोरेंटाइन एस्टेट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड का एमराल्ड बे प्रोजेक्ट शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान सभी परियोजनाओं में स्थापित एसटीपी के इनलेट एवं आउटलेट से नमूने लिए गए, जिन्हें विश्लेषण के लिए एचएसपीसीबी प्रयोगशाला भेजा गया है।

 

इन नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी प्रतीक्षित है। निरीक्षण के दौरान दो परियोजनाओं एम/एस कॉजेंट रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (वुडशायर प्रोजेक्ट), सेक्टर-107 तथा एम/एस नानी रिसॉट्र्स एंड फ्लोरीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-102 में बिना उपचारित अपशिष्ट जल के बाईपास किए जाने की स्थिति पाई गई। इस संबंध में एम/एस कॉजेंट रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (वुडशायर प्रोजेक्ट) को एक मई 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एचएसपीसीबी अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!