विश्व भोजपुरी सम्मेलन में चिराग पासवान होंगे मुख्य अतिथि : शिवजी सिंह

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 19 Mar, 2026 06:25 PM

chirag paswan will be the chief guest at the world bhojpuri conference shivji

भोजपुरी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करवाना हमारा लक्ष्य

गुड़गांव ब्यूरो : हर वर्ष की तरह इस बार भी देश की राजधानी दिल्ली में विश्व भोजपुरी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 21-22 मार्च 2026 को द्वारका सेक्टर 8 के दादा देव मेला ग्राउंड आयोजित, इस दो दिवसीय सम्मेलन में चिराग पासवान होंगे मुख्य अतिथि l इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी देश-विदेश की तमाम महान हस्तियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के आयोजक पूर्वांचल एकता मंच दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवजी सिंह ने बताया कि 13वें विश्व भोजपुरी सम्मेलन का मकसद 25 करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली दुनिया की सबसे मीठी भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करवाना और भोजपुरी भाषी लोगों को एक मंच पर लाना है। 

 

सम्मेलन का औपचारिक उदघाटन 21 मार्च को शाम 6 बजे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार के कर कमलों से होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे करेंगे। इस दौरान तमाम सांसद, विधायक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण हस्तियां मौजूद रहेंगी। शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम सत्र का उदघाटन द्रीय मंत्री और एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा करेंगे।  21 मार्च को सम्मेलन के औपचारिक उदघाटन से पहले दोपहर 2 बजे एक साहित्यिक संगोष्ठी भी होगी, जिसका उदघाटन पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह के कर कमलों से होगा। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार प्रो गुरुचरण सिंह होंगे और अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ हरेंद्र सिंह करेंगे। शाम 4 बजे कवि सम्मेलन भी होगा, जिसमें कई जाने-माने कवि काव्यपाठ करेंगे। 

 

सम्मेलन के दूसरे दिन 22 मार्च को दोपहर 12 बजे "दो दला चैता/ बटोहिया बैले ग्रुप" की प्रस्तुति विशेष आकर्षण होगी। शाम 5 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम सत्र का उदघाटन दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता करेंगी। मुख्य अतिथि सांसद मनोज तिवारी होंगे और अध्यक्षता दिल्ली सरकार के कैबनेट मंत्री कपिल मिश्रा करेंगे। सम्मेलन के अंतिम सत्र में रात 8 बजे भोजपुरी सिनेमा सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसका उदघाटन दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा करेंगे और मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री पंकज सिंह होंगे। अध्यक्षता पूर्व सांसद दिनेश लाल निरहुआ करेंगे। पूर्वांचल एकता मंच दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवजी सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन के आयोजन में मैथिली-भोजपुरी अकादमी दिल्ली सरकार भी प्रमुख भूमिका निभा रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक चंदन सिंह, राष्ट्रीय संरक्षक हीरा मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक सरजीत गहलोत, राष्ट्रीय संयोजक मुकेश सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस के दुबे, राष्ट्रीय महासचिव मनोज झा एवं राकेश मिश्रा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने इस आयोजन में विशेष योगदान है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!