दो नातियों के साथ पैदल जा रहे व्यक्ति को थॉर ने कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 28 Mar, 2026 08:35 PM

a man walking with two grandchildren was crushed by a thor resulting in the tra

पटौदी थाना एरिया में शुक्रवार की रात को खेडक़ीमाजरा गांव में दो नातियों के साथ पैदल जा रहे व्यक्ति को थॉर ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी थॉर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

गुड़गांव (ब्यूरो): पटौदी थाना एरिया में शुक्रवार की रात को खेडक़ीमाजरा गांव में दो नातियों के साथ पैदल जा रहे व्यक्ति को थॉर ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी थॉर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम भेज दिया। वहीं इस हादसे के बाद पूरे गांव मातम पसरा हुआ है।


पुलिस में दी शिकायत में गांव खोड़ निवासी सलीम ने कहा कि वह गांव के साथ लगते लोकरा रोड़ पर प्लॉट पर रहता है। जबकि उसका भाई सुभाष (60) गांव में ही रहता था। छुट्टियों के चलते सुभाष के नाती इशांत उर्फ सुल्तान (10 वर्ष) व जैद खान (8 वर्ष) भिवाड़ी के मिलकपुर गुर्जर गांव खोड़ में अपने नाना के पास के आए थे। शुक्रवार को सुभाष अपने नाती इशांत व जैद को लेकर सलीम के घर पर आया था। रात्रि करीब साढ़े दस बजे सुभाष अपने नाती इशांत व जैद को लेकर वापिस अपने घर की ओर जा रहा था। कुछ ही दूर चलने पर पीछे से आई एक तेज रफ्तार थॉर ने उनको कुचल दिया।

 

इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे को अंजाम देकर चालक अपनी थॉर को मौके पर छोडक़र फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरु कर दी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई करते हुए आरोपी थॉर चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त को थॉर भी बरामद कर लिया। आरोपी चालक की पहचान दीपांशु (25) निवासी गांव गोरियावास जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!