Edited By Updated: 12 Jun, 2016 05:40 PM

आज ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें...
यमुनानगर: आज ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें यमुनानगर के भावेश ढिंगरा सेकेंड टॉपर रहे।
मिली जानकारी के अनुसार भावेश ढिंगरा 17 साल का है। सेकेंड टॉपर होने पर उसकी इंटरव्यू ली गई। टॉपर भावेश का कहना है कि रुचि से मन लगाकर पढ़ाई की जाए तो सफलताहासिल होती है। कई स्टूडेंट्स ज्यादा रेफ्रेंस बुक्स का सहारा लेते हैं जो कि गलत है। उसने कहा कि रेफ्रेंस बुक्स उसने भी पढ़ी, लेकिन जितनी जरूरी थी सिर्फ उतनी ही। मैं रोजाना 4 से 5 घंटे लगाकर दिल से पढ़ाई करता था।
भावेश अपनी इस सफलता पर काफी खुश हैं। वे आई.आई.टी मुंबई में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में एडमिशन लेना चाहता है। भावेश बताते हैं कि उन्होंने कभी किसी क्लास में टॉप नहीं किया, लेकिन वे हमेशा ग्रेड वन में रहे। भावेश फिजिक्स ओलिंपियाड जीत चुके हैं। भावेश को किशोर विज्ञान प्रोत्साहन योजना ऑल इंडिया में 10वीं रैंक मिली थी। भावेश ने नेशनल टेलेंट सर्च एग्जामिनेशन को क्लियर किया।