यमुना में मिनी फ्लड घोषित, पूरी तरह नियंत्रण में स्थिति, प्रशासन सतर्क

Edited By Deepak Kumar, Updated: 18 Aug, 2025 05:01 PM

mini flood declared in yamuna river indri administration alert

ताजेवाला हेड से यमुना नदी में छोड़े गए एक लाख 78 हजार क्यूसेक पानी के चलते प्रशासन ने मिनी फ्लड की चेतावनी जारी की।

इंद्री (मेनपाल): रविवार को ताजेवाला हेड से यमुना नदी में छोड़े गए एक लाख 78 हजार क्यूसेक पानी के चलते प्रशासन ने मिनी फ्लड की चेतावनी जारी की। हालांकि राहत की बात यह है कि सोमवार सुबह से यमुना का जलस्तर लगातार गिरावट पर है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यमुना क्षेत्र का निरीक्षण करने स्वयं एसडीएम अशोक मुंजाल पहुंचे और मौके पर तैयारियों का जायजा लिया। 

एसडीएम अशोक मुंजाल ने बताया कि प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने के सभी इंतजाम पहले से ही कर रखे हैं। स्थिति पर पूरी नजर है। फिलहाल यमुना का जलस्तर कम हो रहा है और पानी नदी की सीमाओं के भीतर ही बह रहा है। कटाव या किसी अन्य खतरे की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। सिंचाई विभाग की टीमें भी लगातार मुस्तैद हैं और यमुना किनारे बने तटबंधों की स्थिति की निगरानी कर रही हैं। अभी तक सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर हैं।

एसडीएम अशोक मुंजाल ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को लेकर कोई घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा की यमुना का जल स्तर कम हो गया है सिचाई विभाग के सभी अधिकारी मौके पर है ताकि आमजन को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी ने हो। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!