Alert: हरियाणा में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Aug, 2025 07:52 AM

heavy rain with thunder and lightning in haryana today

हरियाणा में मौसम को लेकर नई अपडेट आई है। आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम को लेकर नई अपडेट आई है। आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश आ सकती है। सूबे में 14 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। यमुनानगर में सबसे अधिक और कैथल में सबसे कम बारिश हुई। 10 अगस्त तक औसतन 257.2 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 297.9 MM बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर और महेंद्रगढ़ हुई है। 

जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम 

कल यानि मंगलवार को सूबे के कई जिलों में हल्की से माध्यम बारिश की संभावना है जबकि कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बुधवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, और करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है। 14 तारीख को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!