हरियाणा के इस जिले में Amarnath Yatra के लिए लोगों का मेडिकल चेकअप शुरू, अस्पतालों में लगी लंबी कतारें...

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Apr, 2026 05:00 PM

medical checkup of people for amarnath yatra begins in ambala

तीन जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाली सबसे बड़ी व लम्बी धार्मिक यात्रा के लिए अंबाला कैंट और सिटी के नागरिक अस्पतालों में पंजीकरण के लिए मेडिकल होना शुरू हो गया है, इसके लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है।

अंबाला (अमन कपूर) : तीन जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाली सबसे बड़ी व लम्बी धार्मिक यात्रा के लिए अंबाला कैंट और सिटी के नागरिक अस्पतालों में पंजीकरण के लिए मेडिकल होना शुरू हो गया है, इसके लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। लोग लाइनों में लगकर अपना पंजीकरण के लिए मेडिकल करवा रहे हैं। 

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉक्टर पूजा पेंटल का कहना है कि अभी तक किसी मेडिकल करवाने वाले यात्री के लिए कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई है, हमने अलग से काउंटर खोले हुए हैं ताकि इस धार्मिक यात्रा के लिए लोग आराम से अपना मेडिकल करवा सके। लोगों की अगर बात करें तो लोग भी बड़े उत्साह के साथ अपना मेडिकल करवा रहे हैं ताकि समय से उनका पंजी पंजीकरण हो जाए और वह इस धार्मिक यात्रा कर सके। वहीं अगर सीएमओ अंबाला की बात करें तो उनका कहना है कि अंबाला सिटी और कैंट में इनका मेडिकल हो रहा है और किसी प्रकार की किसी को कोई परेशानी नहीं हैं।

जेंट्स ही नहीं महिलाएं भी यात्रा करने के लिए करवा रही मेडिकल

वहीं लोगों की अगर बात करें तो यात्रा में लोगों का काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसीलिए यात्रा शुरू होने से पहले ही लोग अपना मेडिकल करवाने के लिए सरकारी अस्पतालों में लंबी लाइनों में खड़े हैं ताकि उनका रजिस्ट्रेशन समय पर हो सके। इस बार जेंट्स ही नहीं बल्कि महिलाएं भी यात्रा करने के लिए मेडिकल करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंच रही है। उनका कहना है कि वह अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं कि बाबा ने उन्हें बुलाया है, इसलिए हम अपना मेडिकल करवा रहे हैं ताकि यात्रा आराम से कर सके। 

जानें क्या है टाइमिंग 

सीएमओ डॉक्टर रेनू पजनी ने बताया कि अमरनाथ की यात्रा को लेकर अंबाला सिटी व कैंट सिविल अस्पताल में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक मेडिकल हो रहे हैं। 16 अप्रैल से समय में परिवर्तन होने के बाद मेडिकल दोपहर 2 बजे तक होंगे। उन्होंने बताया कि इसको लेकर अंबाला सिटी में एसएमओ डॉक्टर जेपीएस ढिल्लों व डॉक्टर पवनीश अग्रवाल और अंबाला कैंट में डॉक्टर सुनील चौहान इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मेडिकल के दौरान यात्रियों के सांस, फेफड़ों, दिल, अस्थमा, शुगर व बीपी सहित कई प्रकार के चेकअप होंगे। 13 साल से कम व 70 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति का मेडिकल नहीं होगा। फिलहाल एक दिन 25 से 30 मेडिकल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा से पहले यात्रियों को योगा व अन्य व्यायाम करने चाहिए। ताकि यात्रा में चढ़ाई के दौरान दिक्क़त न हो। इसके अलावा जिन यात्रियों को शुगर, बीपी या अन्य दिक्क़त है तो वह अपना चेकअप करवाते रहे व समय अनुसार दवाई लेते रहें।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)              

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!