ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Jan, 2019 02:24 PM

bike rider dies due to trale s grip

ट्राले की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पेास्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कान्हड़ी कलां निवासी 25 वर्षीय अनिल कुमार यमुनानगर बाइक पर सवार...

यमुनानगर (ब्यूरो): ट्राले की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पेास्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कान्हड़ी कलां निवासी 25 वर्षीय अनिल कुमार यमुनानगर बाइक पर सवार होकर किसी काम से आया था, जबकि अन्य बाइक पर उसका भाई मंजीत भी यमुनानगर आ गया।
 

रात को दोनों भाई अलग-अलग बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, जैसे ही वह नवनिर्मित हाईवे पर सढैल पुल के पास से नवनिर्मित हाईवे पर चढ़े तो सहारनपुर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्राले ने अनिल की बाइक को टक्कर मार दी, जिस कारण वह सड़क के बीचों बीच जा गिरा और मौके पर ही अनिल की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार अनिल का छोटा भाई मंजीत इस हादसे में बाल बाल बच गया। ट्राला चालक मौके से ट्राला छोड़ कर फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. बलदेव का कहना है कि ट्राला कब्जे में ले लिया गया है। ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!