बोलैरो पिकअप व टाटा मैजिक में भिड़ंत एक की मौत, 11 घायल

Edited By Isha, Updated: 24 Aug, 2019 02:55 PM

थाना आसौदा के अन्तर्गत गांव जसौर खेड़ी व निलोठी के बीच शुक्रवार की सुबह बोलैरो पिकअप व टाटा मैजिक की टक्कर में मैजिक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए।

बहादुरगढ: थाना आसौदा के अन्तर्गत गांव जसौर खेड़ी व निलोठी के बीच शुक्रवार की सुबह बोलैरो पिकअप व टाटा मैजिक की टक्कर में मैजिक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। घायलों को पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक रैफर किया गया है। पुलिस ने बोलैरो गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। गांव निलोठी के निवासी कुछ लोग शुक्रवार की सुबह गांव सांखोल स्थित पारले फैक्टरी में जाने के लिए एक टाटा मैजिक गाड़ी में सवार हुए थे। गाड़ी निलोठी व जसोरखेड़ी के बीच पहुंची ही थी कि सामने से आ रही बोलैरो पिकअप गाड़ी के साथ टक्कर हो गई।

टाटा मैजिक में सवार निलोठी के निवासी अनूप, रविंद्र, कुलदीप, रोहित, सत्यवान, राजेश, सुंदर, सतीश कमल व पाई के निवासी रमेश, पवन और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। अधिक चोटें आने के कारण अनूप की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दि

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!