Pics: पार्क में सैर कर रहे कांग्रेसी नेता को बदमाशों ने मारी गोली, बीच रास्ते में तोड़ा दम

Edited By Updated: 22 Apr, 2016 03:44 PM

haryana park goli ashok kaka police

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी कांग्रेसी नेता व हैफेड के पूर्व चेयरमैन अशोक काका की आज सुबह माॅडल टाउन स्थित डबल पार्क में 3 आज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए।

रोहतक (दीपक भारद्वाज): भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी कांग्रेसी नेता व हैफेड के पूर्व चेयरमैन अशोक काका की आज सुबह माॅडल टाउन स्थित डबल पार्क में 3 आज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए।

 

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेता अशोक काका लगभग साढे 6 बजे अपने मकान से कुछ दूरी पर डबल पार्क में हर रोज की तरह सैर करने के लिए पहुंचे थे, जब वे चहल कदमी कर रहे थे तो उसी दौरान 3 युवक पार्क में पहुंचे और अशोक काका पर गोलियां चला दी। 3 गोलियां उनकी छाती में लगी, जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें रोहतक पी.जी.आई के लिए ले जाया गया। अशोक ने बीच रास्ते में ही दम तौड़ दिया। 

 

अशोका काका गत कांग्रेस सरकार के दौरान हैफेड के चेयरमैन भी थे और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के काफी करीबी नेता रहें है। रोहतक कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान भी रहें हैं और इसके एलावा ज्वैलर्स युनियन के भी प्रधान रहे हैं। 

 

प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि वह योगा कर रही थी उसी दौरान उसने धमाके जैसी अवाज सुनी, उसे लगा कि कोई साईलैंसर फटा है, लेकिन कुछ ही देर में युवक अपने हाथों में पिस्तौल लेकर पार्क में से आराम से निकल गए। बाद उन्हें पता चला कि एक व्यक्ति को गोली मारी है। उसने हमलावरों के चेहरे और कपड़ों पर ध्यान नहीं दिया। 

 

मौके का मुआयना करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक शशांक आंनद का कहना है कि इस मामले की जांच के लिए 5 टीमे काम कर रही हैं। इस घटना का कारण प्रोपर्टी या आपसी विवाद हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों से संबंधित कुछ तथ्य हाथ लगे हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!