Breaking: Panchkula के मोरनी हिल्स में Landslide, ये रास्ता हुआ बंद...फटाफट करें चेक

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Aug, 2025 11:19 AM

landslide in morni hills of panchkula

पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रायपुर रानी से मोरनी की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग पहाड़ों में भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। कई स्थानों पर मलबा सड़कों पर आ गिरा है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

PunjabKesari

लैंडस्लाइडिंग के कारण सड़क पर भारी मात्रा में पत्थर और मिट्टी आ चुकी है। हालात ऐसे हैं कि वाहन तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भारी मशीनरी मौके पर नहीं पहुंच पाई है, लेकिन ग्रामीणों ने स्वयं फावड़े-तसले लेकर रास्ता साफ करने की कोशिश शुरू कर दी है। इसके साथ ही मोरनी से बड़ी शेर को जोड़ने वाला मार्ग भी भूस्खलन की चपेट में आ चुका है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाके में जमीन खिसकने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे इलाके के गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूटने की आशंका बढ़ गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!