हरियाणा में रैबीज के टीके लगाने के बाद भी महिला की मौत, 20 दिन पहले काटा था कुत्ते ने....

Edited By Isha, Updated: 06 Aug, 2025 11:23 AM

a woman died even after getting rabies vaccine

हरियाणा के सिरसा में करीब 20 दिन पहले एक महिला को आवारा कुत्ते ने काट लिया था। डबवाली के सरकारी अस्पताल चिकित्सकों ने रैबीज के टीके लगाए, लेकिन महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ

सिरसा: हरियाणा के सिरसा में करीब 20 दिन पहले एक महिला को आवारा कुत्ते ने काट लिया था। डबवाली के सरकारी अस्पताल चिकित्सकों ने रैबीज के टीके लगाए, लेकिन महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। कुत्ते के काटने से संक्रमण बढ़ता गया। गंभीर हालत में महिला को बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया। वहां पर भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। अंत में परिजन महिला को उत्तर प्रदेश के बरेली में एक आयुर्वेद वैद्य के पास लेकर गए।

बरेली में कुछ समय तक महिला की हालत में थोड़ा सुधार हुआ। लेकिन संक्रमण गहरा चुका था और अंतत: महिला की मौत हो गई। मृतका वर्षा रानी पत्नी जितेन्द्र कुमार उर्फ विजय मेहता मृतका सिरसा जिले के डबवाली उपमंडल के गांव बिज्जूवाली की रहने वाली थी।

 
वर्षा रानी का परिवार डबवाली बस स्टैंड पर आढ़त की दुकान चलाता है। इस घटना ने रैबीज जैसी बीमारी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांववासियों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण किया जाए। साथ ही रैबीज के मामलों के लिए तेजी से कार्यवाही और इलाज की व्यवस्था की जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!