Breaking: जींद में BJP नेता के बेटे की हत्या, देर रात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Jul, 2025 10:00 AM

bjp leader son murdered in jind

जींद जिले में वीरवार देर रात बदमाशों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे और प्राइवेट अस्पताल संचालक डॉ. विकास शर्मा की चाकू से हमला कर दी गई।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद जिले में वीरवार देर रात बदमाशों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे और प्राइवेट अस्पताल संचालक डॉ. विकास शर्मा की चाकू से हमला कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब विकास अपने साले और एक डॉक्टर दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। तीनों लोग रात करीब 11 बजे रामपुरा रोड से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। पहले कहासुनी हुई और फिर बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। विकास को गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई, जबकि दोनों साथी घायल हैं। घटना के बाद घायलों को पानीपत के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं परिवार और भाजपा नेता सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

मृतक विकास शर्मा सफीदों के मुआना गांव के रहने वाले थे। वे सफीदों में 'अनुज मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल' चलाते थे। उनके पिता शिवकुमार शर्मा भाजपा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी में कई अहम पदों पर भी काम कर चुके हैं। गुरुवार रात विकास अपने साले और लीलावती अस्पताल के डॉक्टर अनिल शर्मा के साथ लौट रहे थे। रामपुरा रोड पर अचानक अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। कहासुनी के बाद बदमाशों ने चाकुओं से वार शुरू कर दिए। बदमाशों ने विकास पर चाकू से तीन वार किए, जिनमें से एक उनके दिल पर लगा। ज्यादा खून बहने के कारण ही उनकी मौत हो गई। हालांकि बाकी दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है। आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!