जज के गनमैन की मौत के मामले में दंपती के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 13 May, 2022 04:14 PM

case registered against couple in the death of judge s gunman

रेवाड़ी के जज के गनमैन किलोई गांव निवासी सुनील (28) की मौत के मामले में आईएमटी थाना पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया

 

रेवाड़ी: रेवाड़ी के जज के गनमैन किलोई गांव निवासी सुनील (28) की मौत के मामले में आईएमटी थाना पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आईएमटी थाने में दर्ज एफआईआर में किलोई निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि 2008 में उसका बेटी सुनील हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती हुआ था।

इस समय रेवाड़ी में जज के पास गनमैन तैनात था। उसका बेटा कई बार कहता था कि उस तंग किया जाता है। 11 मई को सुबह आठ बजे वह घर से निकला और अपनी सर्विस रिवॉल्वर साथ ले गया। उसे सूचना मिली कि शाम 7 बजे उसके बेटे सुनील ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर जान दे दी है। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!