बिजली के बकाया बिलों की वसूली व मीटर उखाडऩे गई टीम का महिलाओं ने किया विरोध

Edited By Isha, Updated: 27 Feb, 2020 02:01 PM

women protest against the recovery of outstanding electricity bills

समालखा सब-डिवीजन के अंतर्गत शहर में बिजली के बकाया बिलों की वसूली व मीटर उखाडऩे का अभियान तेज कर दिया है। जिसको लेकर 4 जे.ई. के नेतृत्व में करीब 10-12 कर्मचारियों को तैनात ......

समालखा (राकेश) : समालखा सब-डिवीजन के अंतर्गत शहर में बिजली के बकाया बिलों की वसूली व मीटर उखाडऩे का अभियान तेज कर दिया है। जिसको लेकर 4 जे.ई. के नेतृत्व में करीब 10-12 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बुधवार को टीम ने शहर के कृष्णा कालोनी, माडल टाऊन व भटनागर गली में 62 मीटरों को उखाड़ा। वहीं कृष्णा कालोनी की महिलाओं ने निगम की इस कार्रवाई का विरोध किया। 

3 दिन पूर्व समालखा सब-डिवीजन की ओर से 1800 उपभोक्ताओं पर 4 करोड़ रुपए बकाया राशि होने की बात कही गई थी। जिनमें से कुछ ऐसे उपभोक्ता भी है जिन पर 50 हजार से अधिक बकाया है। वैसे तो शहर में जी ग्रुप के अंतर्गत आने वाले एरिया मे 600 उपभोक्ताओं पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए जबकि एम.ए.एम.एम.वी.वी.आर. के अंतर्गत  सम्बंधित एरिया मे करीब 10 उपभोक्ताओं पर अढ़ाई करोड़ रुपए बकाया होने का मामला सामने आया था। इसके अलावा बी.बी. ग्रुप भी बनाया गया है। पिछले 3 दिन में टीम ने 200 मीटर उखाड़े हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!