राजनैतिक सितारों का खेल: जब भी जेपी नड्डा हुए शक्तिशाली, साथ-साथ बढ़ी विज की ताकत

Edited By Shivam, Updated: 17 Nov, 2019 10:03 PM

game of political stars strength of vij increases together jp nadda

देश की राजनीति में भजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा व हरियाणा के भजपा की राजनीति के दिग्गज व गृह मंत्री अनिल विज के राजनैतिक सितारे बहुत ज्यादा मिलते हैं। जब जब नड्डा के सितारे गर्दिश में होते हैं तो विज के सितारे भी गर्दिश में होते हैं...

चंडीगढ़ (धरणी): देश की राजनीति में भजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा व हरियाणा के भजपा की राजनीति के दिग्गज व गृह मंत्री अनिल विज के राजनैतिक सितारे बहुत ज्यादा मिलते हैं। जब जब नड्डा के सितारे गर्दिश में होते हैं तो विज के सितारे भी गर्दिश में होते हैं। जब जब नड्डा के सितारे बुलंदियों पर होते हैं, तो विज भी बुलंदियों पर होते हैं। अब देखिए जेपी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं तो अनिल विज को हरियाणा में गृह मंत्रालय जो ज्यादातर मुख्यमंत्री के पास रहता है, वह मिला है।

हिमाचल में नवम्बर 2017 में जेपी नड्डा के मुख्यमन्त्री बनने के संयोग धूमिल हो गए थे, तब विज के सितारे भी ढीले ही थे। चुनावों में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रेम कुमार धूमल का नाम घोषित होने पर एक बात सामने आई है कि अनिल विज  व जेपी नड्डा के स्टार समानान्तर ही चलतें हैं। जब वह हरियाणा युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे तो जे पी नड्डा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। पिछली मनोहर सरकार में विज प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री रहे तो नड्डा केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री रहे।

विज और नड्डा के यह अजब संयोग ही है कि वह हर बार मंजिल के करीब पहुंच कर दूर हो जाते हैं। लेकिन अब भाजपा में शीर्ष नेतृत्व संभाल देश के शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक हैं क्योंकि केंद्र में भजपा की सरकार है। हरियाणा में अनिल विज शक्तिशाली मंत्री बन गए हैं।

जेपी नड्डा भी हिमाचल में बीजपी के शिखर के नेताओं में हैं, इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी के करीब पहुंच फिर से उन्हें दूर कर दिया गया है। नड्डा व विज की दोस्ती भी किसी से छुपी नहीं है। दोनों संघर्षशील व सेल्फ मेड हैं, गृह मंत्री बनने के बाद आज हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से उनके निवास पर दिल्ली में मुलाकात की और हरियणा के राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!