नवीन जयहिंद और स्वाति का तलाक, ट्वीट कर लिखा- परियों की कहानियों वाले दिन हुए खत्म

Edited By Isha, Updated: 19 Feb, 2020 11:17 AM

delhi womens commission chiarman swati maliwal and naveen jaihind get divorced

दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है।  उन्होंने ट्विट

नई दिल्ली(कमल)- दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है।  उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद दुखद घड़ी है।

Image result for स्वाति मालीवाल जयहिंद
स्वाति ने कहा कि उनकी परियों की कहानियों वाले दिन खत्म हो गए। उन्होंने कहा कि कई बार शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पूर्व पति को बहुत याद करेंगी। 

Image result for स्वाति मालीवाल जयहिंद फोटो


स्वाति ने ट्वीट किया, 'जिस वक्त आपकी परियों की कहानियां खत्म हो जाएं, वह बहुत दर्दनाक होता है। मेरा कहानी भी खत्म हो गईं। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया। कई बार शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। उन्हें और भविष्य में उनके साथ जो जिंदगी होती, उसे मिस करूंगी।' उन्होंने आगे लिखा, 'हर दिन ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हमारे जैसे लोगों को यह पीड़ा सहने की ताकत दें।' 

Image result for स्वाति मालीवाल जयहिंद
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!