किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

Edited By Harman, Updated: 16 Aug, 2026 03:43 PM

ahead of farmers march khanori datasinghwala border completely sealed

किसानों के दिल्ली कूच की आहट के साथ जींद में पुलिस अलर्ट मोड पर है। खनोरी-दातासिंहवाला बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। 5 लेयर बैरिकेडिंग, पत्थर और कंटेनर लगाकर रास्ता बंद किया गया है। वहीं आज किसान बचाओ पैदल यात्रा भी निकलने वाली है।

नरवाना (गुलशन चावला) : किसानों के दिल्ली कूच की आहट के साथ जींद में पुलिस अलर्ट मोड पर है। खनोरी-दातासिंहवाला बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। वहीं अब किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल खनोरी बॉर्डर पर पहुँचे। वहां पहुंचकर उनहोंने कहा कि कल हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट जायेंगे। वहीं अब 5 किसान प्रशासन के साथ बातचीत करेंगे। 

काका सिंह कोटड़ा राज्य सचिव बीकेयू एकता सिदुपुर की अध्यक्षता में 5 आदमी उपायुक्त जींद व पुलिस अधीक्षक जींद से बातचीत करने के लिए पहुंचे :-
1- गुरमेल सिंह पंजाब इंडियन फार्मर संगठन। 
2- इंद्रजीत सिंह पनी वाला राज्य अध्यक्ष बीकेयू एकता सिद्धपुर राजस्थान।
3- बलदेव सिंह सिरसा 
4- सुखदेव सिंह भोजराज राज्य अध्यक्ष किसान जवान भलाई यूनियन पंजाब। 
5- गुरमेल सिंह राज्य सचिव बीकेयू भैरो गुट। एसपी जींद ने कमान संभाली हुई है। 5 लेयर बैरिकेडिंग, पत्थर और कंटेनर लगाकर रास्ता बंद किया गया है।

PunjabKesari

कैथल में 20 किसानोंं को रोका

वहीं अभिमन्यु कोहाड़ राज्य अध्यक्ष बीकेयू एकता सिद्धपुर हरियाणा और उसके साथ 18/20 किसानों को गांव धनौरी के पास जिला कैथल एरिया में पुलिस द्वारा रोक लिया गया है।  एसपी जींद ने कमान संभाली हुई है। 5 लेयर बैरिकेडिंग, पत्थर और कंटेनर लगाकर रास्ता बंद किया गया है। जींद के एसपी ने स्पष्ट कहा है कि किसानों को हरियाणा की सीमा से दिल्ली की ओर कूच नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बॉर्डर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं किसान संगठनों ने भी स्पष्ट किया है कि यदि उन्हें रोका गया तो वे वहीं धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। फिलहाल खनौरी बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के आमने-सामने आने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

PunjabKesari

दोपहर1 बजे यात्रा शुरू होने की संभावना है। वाहनों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है। खनोरी-दातासिंहवाला बॉर्डर से आज किसान बचाओ पदयात्रा का आगाज होगा। गुरुद्वारा के समीप सुबह 11 बजे किसान जुटेंगे। पंजाब जाने वाले वाहनों जांच की जा रही है। फतेहबाद व सिरसा, डबवाली सहित कई जिलों की पुलिस तैनात है। आंसू गैस के गोले दागने वाले वज्रा मशीन, वाटर कैनन व जेसीबी , दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

दोपहर 12:30 बजे अरदास के बाद सभा होगी और 3 बजे 51 पदयात्रियों का जत्था शुभकरण सिंह के शहीदी स्थल की मिट्टी लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए पैदल रवाना होगा। करीब 228 किलोमीटर की इस यात्रा का पहला पड़ाव बेलरखा गांव रहेगा, जहां पदयात्री रात्रि विश्राम करेंगे। 

 

 

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!