हरिराम हत्याकांड : रिमांड के बाद तीनों आरोपी भेजे जेल

Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Jan, 2019 02:15 PM

hariram assassination three accused sent to jail after remand

गांव पूंडरी में हरिराम हत्याकांड के मामले में 2 दिन के रिमांड के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घरौंडा(टिक्कू): गांव पूंडरी में हरिराम हत्याकांड के मामले में 2 दिन के रिमांड के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब चौथे आरोपी का सुराग लगाने में जुटी है।  पुलिस ने हरिराम हत्याकांड के मामले में बीती 9 जनवरी को 3 आरोपित चंदन, अनुज, अजीत को गिरफ्तार किया था। जबकि चौथा आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर था।

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए और चौथे आरोपित का सुराग लगाने के लिए तीनों आरोपियों को माननीय कोर्ट में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपियों ने पुलिस के सामने खुलासा किया था कि उन्होंने एक जनवरी को हरिराम के साथ शराब पी और शराब की बोतल की डिमांड की और डिमांड न पूरी होने पर हरिराम का गमछे से गला घोंट दिया और तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद उसके शव को हथठेले पर लादकर पलहेड़ी के पास फैंक दिया था।   
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!