तेज रफ्तार से आ रही बस ने ऑटो चालक को कुचलकर, ट्राले को मारी टक्कर

Edited By Isha, Updated: 19 Sep, 2019 12:50 PM

a bus coming at a high speed crushed the auto driver

उपमंडल के गांव बास से जींद की तरफ  बालाजी मंदिर के पास भिवानी की तरफ  से आ रही एक हरियाणा रोडवेज बस ने ऑटो चालक को कुचल दिया। जिसके कारण ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए जींद के सामान्य ......

बास (पंकेस): उपमंडल के गांव बास से जींद की तरफ बालाजी मंदिर के पास भिवानी की तरफ से आ रही एक हरियाणा रोडवेज बस ने ऑटो चालक को कुचल दिया। जिसके कारण ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव बास से जींद रोड पर बने बालाजी मंदिर के पास बुधवार शाम को जींद से अपनी ऑटो में सामान भरकर मुंढाल जा रहे भटनागर कालोनीवासी 28 वर्षीय सुमित को बस ने उस समय कुचल दिया जब वह अपनी ऑटो को पंक्चर हो जाने के कारण साइड में खड़ी कर उसका टायर बदल रहा था।

उसी समय भिवानी की तरफ  से तेज गति से आ रही जींद डिपो की बस ने उसे कुचलते हुए सामने से आ रहे ट्राले को सीधी टक्कर दे मारी। ट्राले से बस के टकराते ही बस से चीख-पुकार होने लगी। राहगीरों ने घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भेज दिया।

डाक्टरों ने जांच के बाद ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया। जिसका वीरवार को जींद के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को अपने कब्जे में ले लिया और शव का वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!