हांसी में जिम संचालक की हत्या का मामला, SP बोले- पुलिस 4 एंगल से कर रही मामले की जांच

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jun, 2026 03:00 PM

hansi gym operator murder case

हांसी में फव्वारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने जिम संचालक पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर कर हत्या कर दी। सुबह करीब 6 बजे हमलावरों ने जिम संचालक कपिल पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में फव्वारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने जिम संचालक पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर कर हत्या कर दी। सुबह करीब 6 बजे हमलावरों ने जिम संचालक कपिल पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में एक युवती शिखा भी छर्रे लगने के कारण घायल हुई है। उसे हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

इस मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। वारदात के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक कथित फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई और जितेंद्र गोगी गैंग से जुड़े गैंगस्टरों ने इस हत्या की पूरी जिम्मेदारी ली है। हरी बॉक्सर सुंदर हांसी नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई एक पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े बदमाशों ने ली है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि कपिल रेहू की हत्या हरी बॉक्सर, आरडी धालीवाल, हरमान सिंधू और विक्रम क्रीडान' ने मिलकर करवाई है। 

वहीं एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मर्डर मामले में चार एंगल पर जांच कर रही है। एसपी का कहना है कि कपिल के अपनी ससुराल में बेहद खराब रिश्ते रहे हैं। कपिल ने लव मैरिज की थी। लड़की के भाई ने कपिल को धमकी दी हुई थी। एसपी ने बताया कि कपिल के क्रिमिनल बैक ग्राउंड को भी खंगाला जा रहा है। पता लगा रहे हैं कि कपिल की किससे दुश्मनी थी। तीसरा जिम में इसका किसी से झगड़ा या कोई गर्लफ्रेंड का मामला ना हो, इस एंगल की भी जांच की जा रही है। वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर ने जो पोस्ट डाली है उस एंगल पर भी हम जांच कर रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!