मजदूरी के पैसे लेने गया युवक लापता, अगले दिन इस हालत में मिला शव

Edited By Deepak Paul, Updated: 04 May, 2018 11:52 AM

youth missing for wages missing bodies found in next condition

गांव तारांवाली में सड़क के किनारे एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी गुहला सतप्रकाश से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक गांव पहाड़पुर का रहने वाला था मृतक का नाम बिट्टू पुत्र दर्शन सिंह के रूप में शिनाख्त हुई है। गोरतलब है की मृतक...

कैथल(जोगिदंर कुंडू): गांव तारांवाली में सड़क के किनारे एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी गुहला सतप्रकाश से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक गांव पहाड़पुर का रहने वाला था मृतक का नाम बिट्टू पुत्र दर्शन सिंह के रूप में शिनाख्त हुई है। गोरतलब है की मृतक बिट्टू गांव तारावली के मल्हा राम की  गेहूं काटने वाली कंपेन पर मजदूरी करता था और करीब दो महीने के 22 हजार रूपए उसकी मजदूरी बनती थी जिसको लेकर वह कल शाम घर से उसके पास गया परन्तु लोटकर वापिस नहीं आया।  
PunjabKesari
मृतक के पिता दर्शन राम का कहना है कि पहले भी वह कई बार पैसे के लिए वे मालिक के पास गया परन्तु हर बार वह उसको टाल देता था कई बार उससे मृतक की कहा सुनी भी हुई थी। जांच अधिकारी ने बताया की उनके पास आज सुचना आई थी की खरका – गुहला रोड पर किसी का शव पड़ा है, परिजनों का कहना है कि मालिक ने ही उसका क़त्ल करवाया है इस के खिलफ सख्त से सख्त कारवाई होनी चाहिए। पुलिस ने  धारा 302 – 34 के तहत मामला दर्ज कर दिया है उनका कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
PunjabKesari
 जांच में पता चला की यह शव पहाडपुर निवासी युवक बिट्टू का है पैसे के लेन देन को लेकर यह मर्डर किया गया है फिलहाल धारा 302 – 34 के तहत मामला दर्ज कर दिया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!