कुरुक्षेत्र: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, रेलवे ट्रैक के पास अर्धनग्न शव बरामद

Edited By Deepak Kumar, Updated: 18 Jun, 2025 06:50 PM

young man dies under suspicious circumstances in kurukshetra news

नरवाना-जींद रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। शव अर्धनग्न अवस्था में एलिवेटेड पुल के नीचे पानी में पड़ा मिला। गेटमैन द्वारा सूचना दिए जाने पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर): जिले में नरवाना-जींद रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। शव अर्धनग्न अवस्था में एलिवेटेड पुल के नीचे पानी में पड़ा मिला। गेटमैन द्वारा सूचना दिए जाने पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

एलिवेटेड पुल के नीचे पड़ा था शव

घटना शहर के थर्ड गेट रेलवे फाटक के पास की है, जहां ट्रैक के 81 किलोमीटर के 8-9 पोल संख्या क्षेत्र में एलिवेटेड पुल के नीचे शव मिला। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब 2-3 दिन पुराना हो सकता है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए।

नशे या बीमारी से मौत की आशंका

इस मामले पर GRP थाना कुरुक्षेत्र में तैनात हेड कांस्टेबल सर्वजीत कौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि व्यक्ति की मौत नशे या किसी बीमारी की वजह से हुई हो सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिछले 3-4 दिनों से एक संदिग्ध व्यक्ति को उसी क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया था। 

हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि पुलिस ने शव काे LNJP अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। वे मृतक की पहचान की कोशिश कर रहे हैं। पहचान न होने पर 72 घंटे के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का साफ होंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!