9 से 11 जून तक नई अनाज मंडी में होगा योगाभ्यास

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 09 Jun, 2018 11:46 AM

yoga will be held in new grain market from 9th to 11th june

उपमंडल स्तर पर गन्नौर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे, जिसकी तैयारियों के अंतर्गत 9 से 11 जून तक नई अनाज मंडी में योग का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। यह कहना है एस.डी.एम. सुरेंद्रपाल का। उन्होंने कहा कि योग हमारे....

गन्नौर(नरेंद्र): उपमंडल स्तर पर गन्नौर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे, जिसकी तैयारियों के अंतर्गत 9 से 11 जून तक नई अनाज मंडी में योग का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। यह कहना है एस.डी.एम. सुरेंद्रपाल का। उन्होंने कहा कि योग हमारे तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए योग को हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के  अंतर्गत शुक्रवार को एस.डी.एम. कार्यालय में संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एस.डी.एम. सुरेंद्रपाल ने की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि योग दिवस की रिहर्सल में सभी अधिकारी व कर्मचारी अनिवार्य रूप से हिस्सा लेंगे। 

बैठक में डी.एस.पी. आर्यन चौधरी, नायब तहसीलदार देशराज कंबोज, बी.डी.पी.ओ. जगबीर दलाल, नगर पालिका के सचिव रमेशलाल बतरा, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी विद्योत्मा, एस.डी.ओ. अश्विनी, एस.डी.ओ. प्रमोद, प्रिंसिपल खेमकरण शर्मा, मत्स्य अधिकारी बिजेंद्र सिंह, सुपरवाइजर मीनाक्षी, रोजगार विभाग से निर्मल देवी, पतंजलि योग समिति के योगाचार्य यशपाल कादियान व मंजू पहल, श्रीभगवान शर्मा आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!