यमुनानगर में घटिया सामग्री से चल रहा था निर्माण कार्य, मेयर ने रुकवाया, सैंपल भेजा लैब

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 12 May, 2025 03:52 PM

ynr road construction work was being carried out using substandard material

यमुनानगर में दिव्य नगर योजना के तहत हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य में घटिया क्वालिटी की ईंटें लगाने की शिकायत पर मेयर सुमन बहमनी एक्शन मोड में नजर आईं। अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं मेयर ने सड़क के पास पेड़ के चारों ओर बनी नई बाउंड्री को तुड़वा दिया।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर में दिव्य नगर योजना के तहत हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य में घटिया क्वालिटी की ईंटें लगाने की शिकायत पर मेयर सुमन बहमनी एक्शन मोड में नजर आईं। अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं मेयर ने सड़क के पास पेड़ के चारों ओर बनी नई बाउंड्री को तुड़वा दिया। मेयर ने तुरंत ईंटों की क्वालिटी की जांच के लिए सैंपल लेकर लैब में भेजे। मेयर ने लैब से रिपोर्ट नहीं आने तक काम रोकने के निर्देश दिए हैं। 

मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि विकास कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान मेयर ने काम कर रही लैबर और मिस्त्री से भी बात कर निर्माण सामग्री के बारे पूरी जानकारी ली।

PunjabKesari

बता दें कि दिव्य नगर योजना के तहत यमुनानगर की जगाधरी वर्कशॉप सड़क के किनारे खड़े पेड़ो के चारों तरफ ईंटों से गोल बाउंड्री बनाकर उसे सुंदर रूप दिया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य में घटिया स्तर की ईंटों की सूचना यमुनानगर मेयर को मिली थी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!