हरियाणा में येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में आज होगी झमाझम बरसात...पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

Edited By Isha, Updated: 23 Aug, 2024 08:26 AM

yellow alert issued in haryana

हरियाणा में अगस्त माह में मानसून लगातार एक्टिव है। आज मौसम विभाग ने कैथल, करनाल, जींद और कुरुक्षेत्र में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में अगस्त महीने में 33 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार

हिसारः हरियाणा में अगस्त माह में मानसून लगातार एक्टिव है। आज मौसम विभाग ने कैथल, करनाल, जींद और कुरुक्षेत्र में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में अगस्त महीने में 33 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून थोड़ा कमजोर हुआ है मगर बावजूद इसके बारिश जारी रहेगी। हरियाणा के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य जिलों में बारिश हो सकती है। 26 अगस्त के बाद उत्तरी जिलों में मानसून फिर से जोड़ पकड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सूबे में 28 अगस्त तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में हिसार और कुरूक्षेत्र में बारिश दर्ज की गई है। हालांकि यह बारिश पूरे जिले में न होकर कहीं-कहीं टुकड़ों में हुई है।



बता दें  हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई है। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलों में सामान्य से 30 प्रतिशत से भी कम बारिश हो पाई है। जबकि बाजरा के इलाके दक्षिण हरियाणा में बारिश सामान्य से अधिक हुई है। यहां महेंद्रगढ़ और नूंह जिलों में अधिक बारिश दर्ज की गई है।



IMD के अनुसार, अगस्त महीने में ही राज्य में 33% अधिक बारिश हुई है। इसमें यमुनानगर, पंचकूला, पलवल, कैथल, फरीदाबाद में सामान्य से कम बारिश हुई।  वर्षा की कमी अभी 7 जिलों में बनी हुई है। प्रदेश में ओवरऑल अब तक सामान्य से 19% वर्षा की कमी बनी हुई है। प्रदेश में अब तक 281.5 MM के मुकाबले 228.4 MM ही वर्षा हो पाई है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!