यमुनानगर : ओपी जिंदल पार्क की झील में मरी हजारों मछलियां, यह सब देख मायूस हुए लोग

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jul, 2022 05:21 PM

yamunanagar thousands of fish died in the lake of op jindal park

यमुनानगर स्थित ओपी जिंदल पार्क की झील में हजारों मछलियां अचानक मर गई। यहां आने वाले लोग यह सब देख मायूस हो गए। जहां इससे पूरे पार्क में बदबू फैल...

यमुनानगर (सुमित) : यमुनानगर स्थित ओपी जिंदल पार्क की झील में हजारों मछलियां अचानक मर गई। यहां आने वाले लोग यह सब देख मायूस हो गए। जहां इससे पूरे पार्क में बदबू फैल गई तो वहीं कुछ लोगों ने बताया कि वह लोग मछलियों को दाना डालने यहां अक्सर आते हैं पिछले काफी समय से यहां पानी गंदा है और ना ही इसके अंदर चुना डाला गया और साथ ही जिस प्रकार से बरसात हुई थी जिस कारण यहां गंदा पानी आया और सारी मछलियां मर गई। 

वहीं यहां के केयरटेकर को इन सबके बारे में देखना चाहिए। उन्होंने बताया कि ना सिर्फ इस बार यह मछलियां मरी है बल्कि हर साल ऐसे ही यहां पर मछलियां मर जाती हैं, जो कि सरासर गलत है। फिलहाल जो हालात यहां पर हैं उसको लेकर यहां पर आने वाले लोग मायूस हैं और उनका कहना है कि सफाई का ध्यान देना चाहिए ताकि इस तरीके से यह जल जीव ना मरे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!