श्यामूवाला डैम टूटने से काठगढ़ गांव में गिरा मकान, कई लाख का सामान पानी में बहा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Aug, 2025 03:56 PM

yamunanagar house collapsed in kathgarh village due to breaking of shyamwala dam

यमुनानगर के काठगढ़ गांव में एक मकान पानी की भेंट चढ़ गया। मकान में रखा लाखों का सामान भी पानी में बह गया। गरीब परिवार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।

यमुनानगर (परवेज खान): यमुनानगर के काठगढ़ गांव में एक मकान पानी की भेंट चढ़ गया। मकान में रखा लाखों का सामान भी पानी में बह गया। गरीब परिवार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार यमुनानगर में चारों तरफ पानी की तबाही मची हुई है। सरस्वती उद्गम स्थल के नजदीक बसे काठगढ़ गांव में भी पानी से काफी नुकसान हुआ। गांव का एक घर धीरे-धीरे पानी की भेंट चढ रहा है। गरीब परिवार ने बमुश्किल पूंजी जमा कर आशिराना बनाया था जो श्यामूवाला डैम टूटने से गांव में आए पानी की भेंट चढ़ गया।

PunjabKesari

इस नुकसान से परिवार बिलख-बिलख कर रो रहा है और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है। अभी तक प्रशासन ने परिवार की सुध नहीं ली है। ग्रामीण भी इस गरीब परिवार की मदद की गुहार लगा रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!