Haryana: पहलवान बजरंग पूनिया के पिता का निधन, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार, बताई वजह...
Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Sep, 2025 08:51 PM

हरियाणा के ओलिंपियन पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया का गुरुवार शाम निधन हो गया।
सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा के ओलिंपियन पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया का गुरुवार शाम निधन हो गया। बताया गया कि उनके दोनों फेफड़े खराब हो गए थे और वह पिछले 18 दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे।
बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पिता के निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि शाम 6:15 बजे उनके पिता ने अंतिम सांस ली। बजरंग ने भावुक होकर कहा कि पिता ने उन्हें यहां तक पहुंचाने में बड़ी मेहनत की और वे परिवार की रीढ़ थे। बलवान पूनिया का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव खुड्डन में किया जाएगा।
देखें बजरंग पूनिया के अपने पिता के साथ कुछ फोटोज..



(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)