Edited By Harman, Updated: 23 Apr, 2026 03:30 PM

हरियाणा के झज्जर से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बीती रात खेत में काम कर युवक को बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने युवक पर फायरिंग करके उसे मौत के घाट उतार दिया है।
झज्जर : हरियाणा के झज्जर से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बीती रात खेत में काम कर युवक को बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने युवक पर फायरिंग करके उसे मौत के घाट उतार दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात झज्जर और चरखी दादरी की सीमा पर स्थित गांव बहुझोलरी की है। मृतक की पहचान चरखी दादरी के गांव नौसवा निवासी 32 वर्षीय योगेश के रूप में हुई है। योगेश रात के समय खेत में मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने योगेश को गोली मारी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रथम दृष्टया से यह बात निकलकर सामने आई है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से वारदात की जानकारी ली है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।