जींद जाट धर्मशाला में खाप प्रधानों की हुई अहम बैठक, कल रोहतक में होगी खापों की महापंचायत; इन अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Edited By Harman, Updated: 24 Apr, 2026 06:28 PM

maha panchayat of khaps will be held in rohtak tomorrow

हरियाणा की खाप पंचायतों में सामाजिक मुद्दों पर एक बार फिर सक्रियता बढ़ गई है। जींद की ऐतिहासिक जाट धर्मशाला में खाप प्रधानों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें कल रोहतक में प्रस्तावित महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि कल रोहतक...

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा की खाप पंचायतों में सामाजिक मुद्दों पर एक बार फिर सक्रियता बढ़ गई है। जींद की ऐतिहासिक जाट धर्मशाला में खाप प्रधानों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें कल रोहतक में प्रस्तावित महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि कल रोहतक में आयोजित खापों की महापंचायत में लिव-इन रिलेशनशिप, समलैंगिकता, समगोत्र विवाह समेत कई सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। खाप नेता इन मुद्दों पर समाज में जागरूकता फैलाने और आवश्यक कदम उठाने पर जोर देंगे। 

दुष्यंत चौटाला को समर्थन पर मंथन

देसवाल खाप के प्रधान संजय देशवाल ने दुष्यंत चौटाला को खापों के समर्थन के मुद्दे पर स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, “इस विषय में हम सभी खापों से बातचीत करेंगे कि समर्थन करना है या नहीं।” संजय देशवाल ने जोर दिया कि कोई भी फैसला सामूहिक चर्चा के बाद ही लिया जाएगा, ताकि खापों की एकता और समाज के हितों को ध्यान में रखा जा सके।

खाप पंचायतें लंबे समय से हरियाणा में सामाजिक मूल्यों, परंपराओं और आधुनिक चुनौतियों पर अपनी भूमिका निभाती रही हैं। लिव-इन संबंध, समगोत्र विवाह और समलैंगिकता जैसे मुद्दों पर खापों का रुख पारंपरिक रहा है, और वे अक्सर हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन की मांग करते रहे हैं। 

कल की रोहतक महापंचायत को खाप प्रधानों ने बेहद महत्वपूर्ण बताया है, जिसमें बड़े फैसले हो सकते हैं। स्थानीय स्तर पर इसकी व्यापक तैयारियां चल रही हैं और विभिन्न खापों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले हैं।यह बैठक और महापंचायत हरियाणा की सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में खापों की निरंतर भूमिका को रेखांकित करती है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!