हरियाणा में भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद और जातिवाद को खत्म करने का काम किया: मनोहर लाल

Edited By Isha, Updated: 09 Nov, 2025 03:40 PM

worked to eliminate nepotism corruption regionalism and casteism in haryana

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने हमारा संविधान हमारा संविधान जन चेतना ट्रस्ट के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे केंद्र व राज्य सरकार की दलित कल्याण की योजनाओं

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी ): केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने हमारा संविधान हमारा संविधान जन चेतना ट्रस्ट के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे केंद्र व राज्य सरकार की दलित कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करें। मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सैकड़ों योजनाएं ऐसी हैं, जिनसे दलित समाज के लोगों को अपना जीवन स्तर ऊपर उठाने में मदद मिलेगी। इन योजनाओं की जानकारी नहीं होने के अभाव में वास्तविक पात्र लोग उनका लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। 

 

 केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल नई दिल्ली में हमारा संविधान हमारा संविधान जन चेतना ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद उन्हें संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया इस संगठन के अध्यक्ष हैं, जिन्होंने पूरे राज्य में जिला स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन कर दलित समाज के लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने की मुहिम चला रखी है। हमारा संविधान हमारा संविधान जन चेतना ट्रस्ट के प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलों के प्रधानों ने बारी-बारी से अपना परिचय देकर केंद्रीय मंत्री को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। 

 

 प्रदेश अध्यक्ष सुदेश कटारिया ने जानकारी दी कि सभी जिलों में सम्मेलन पूरे हो चुके हैं, जिसके बाद अब विधानसभा स्तर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के बारे में कहा कि वे हमेशा दलित, वंचितों और शोषित समाज की आवाज बने और उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे हैं। मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दलितों, शोषितों और वंचितों के नाम पर हमेशा राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करने वाली पार्टियां ज्यादा दिन लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं कर सकती। ऐसी पार्टियों का अंत तय है, जिसकी तरफ कांग्रेस अग्रसर हो रही है। 

 

 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने हरियाणा में भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद और जातिवाद को खत्म करने का काम किया है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें वंचित, शोषित और दलित वर्ग के लिए सैकड़ों योजनाओं का संचालन कर रही हैं। अब हमारा संविधान हमारा संविधान जन चेतना ट्रस्ट के पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे लोगों को इन योजनाओं के लाभ के लिए आगे लाएं, ताकि सामाजिक क्रांति हो सके। मनोहर लाल ने राज्य में बिना पर्ची और बिना खर्ची के दी जाने वाली सरकारी नौकरियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से वंचित वर्ग के लाखों युवाओं व परिवारों का भला हुआ है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!