ऑक्सीजन प्लांट से पाइप चोरी करती 5 महिलाएं कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस
Edited By Manisha rana, Updated: 17 May, 2021 10:36 AM

एक निजी अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से छोटे कंटेनर भरने में इस्तेमाल होने वाली पाइप चोरी होने का मामला सामने आया...
पानीपत : एक निजी अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से छोटे कंटेनर भरने में इस्तेमाल होने वाली पाइप चोरी होने का मामला सामने आया है। ढाणी किरारोद नारनौल निवासी महेन्द्र (30) पुत्र बाल किशन ने दी शिकायत में बताया कि वह प्रेम अस्पताल पानीपत में बॉयो मैडीकल इंजीनियरिंग पोस्ट पर कार्यरत है तथा अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट उसकी देखरेख में रहता है।
जब उसने ऑक्सीजन प्लांट में जाकर देखा तो पाइप जो छोटे कंटेनर में ऑक्सीजन भरने के लिए रखी हुई थी वह गायब थी। इसके बाद उसने अस्पताल में आकर सी.सी.टी.वी. फुटेज को चैक किया तो उसमें 5 औरतें दिन-दिहाड़े प्लांट में घुसकर चोरी करते हुए दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने थाना शहर में केस दर्ज करके फुटेज में कैद आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

पानीपत में सनसनी: 6 साल की बहन की गोद से 7 महीने के मासूम को छीन ले गए बाइक सवार, जांच में जुटी...

हरियाणा में भैंस व्यापारियों को बंधक बनाकर पीटा, नकदी भी लूटी, पुलिस ने 5 आरोपी दबोचे

जींद फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देगी हरियाणा सरकार, CM ने दिए जांच के आदेश

Factory Blast: सोनीपत में फैक्टरी में धमाका, 5 प्रवासी महिलाएं जिंदगी-मौत से लड़ रही जंग

Haryana पुलिस होगी हाईटेक ! सड़क पर ड्यूटी करने वाला जवान होगा ‘बॉडी कैमरे’ से लैस, मिलेगा यह...

164 लोगों ने कराई नेत्र जांच, 40 की नजर कमजोर, 19 को हुआ मोतियाबिंद

Factory Fire: जींद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की जिंदा जलकर मौत...कई मजदूर झुलसे

पहले कैब बुक की फिर किया था बड़ा कांड, पुलिस जांच में हुआ खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला

रेवाड़ी में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, चोर ने ऐसे दिया पूरा वारदात को अंजाम...

व्यवासायी को गोली मारने वाला 5 हजार का इनामी ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे