अनिल विज के खिलाफ FIR कराने पहुंची महिला कांग्रेस महासचिव, पुलिस ने लौटाया (Video)

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 15 Jun, 2018 04:51 PM

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज हमेशा अपने ब्यानों और स्पष्ट छवि को लेकर जाने जाते हैं जिसको लेकर कई बार वे विवादों में फंस चुके हैं। एक बार फिर अनिल विज महात्मा गांधी पर अपनी एक कथित टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। जिसको लेकर महिला कांग्रेस...

अंबाला (अमन कपूर): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज हमेशा अपने ब्यानों और स्पष्ट छवि को लेकर जाने जाते हैं जिसको लेकर कई बार वे विवादों में फंस चुके हैं। एक बार फिर अनिल विज महात्मा गांधी पर अपनी एक कथित टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। जिसको लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रेखा नाथी अंबाला पुलिस से मिली और इस मामले में शिकायत कर FIR की मांग की। अंबाला पुलिस ने इस मामले में साफ़ इंकार करते हुए इस मामले को चंडीगढ़ इलाके का बताते हुए उन्हें वपिस लौटा दिया। 
PunjabKesari
विज ने चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी को बंटवारे के दौरान हुई हत्याओं के लिए जिम्मेदार बताया था। रेखा नाथी ने कहा कि उन्होंने अनिल विज को नोटिस भेज 3 दिन में अपनी टिप्पणी पर माफ़ी मांगने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिसके चलते उन्हें पुलिस के पास आना पड़ा। पुलिस ने मामला चंडीगढ़ का बताते हुए उन्हें वहां जाने के लिए कहा है लेकिन वे अब इस मामले को लेकर कोर्ट जाएंगी क्योंकि उन्हें मालूम है पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाई नहीं करेगी। 
PunjabKesari
अंबाला पुलिस का कहना है कि यह टिप्पणी चंडीगढ़ में की गई है तो मामला भी वहीं का बनता है लेकिन इस वीडियो में कोई ऐसी बात नहीं है कि क्रिमिनल मामला बनता हो।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!