घर में रखी थी छोटे बेटे की शादी, खुशी नहीं देख सकी मां...बेरहमी से कर दी गई हत्या

Edited By Isha, Updated: 07 May, 2025 11:53 AM

woman strangled to death in jind

हरियाणा के जींद में एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला घर पर अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य बेटे की बारात लेकर उत्तर प्रदेश गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जींद: हरियाणा के जींद में एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला घर पर अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य बेटे की बारात लेकर उत्तर प्रदेश गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के हरदवागंज निवासी रिषीपाल अपने परिवार के साथ 25 साल से नरवाना में रह रहा है। उन्होंने अपना मकान हिसार रोड फाटक के पास बनाया हुआ था। घर में ही दुकान बना रखी है, जिसको 60 वर्षीय राजकुमारी अपने पति के साथ संभालती थी।

 

मृतका राजकुमारी के छोटे बेटे सागर की शादी 5 मई को उत्तरप्रदेश के जिला ललितपुर के तेरहा गांव में तय हुई थी। इसके बाद उसका पति रिषीपाल, उसकी दोनों बेटी परवेश, कृष्णा, दामाद, दोहती पांच मई को सुबह बारात लेकर चले गए, जिसके बाद राजकुमारी घर में अकेली थी।

 
पड़ोसियों ने बताया कि पांच कई को बारात जाने के बाद राजकुमारी ने दुकान नहीं खोली। शाम को उनका पड़ोसी मोनू उसके घर पहुंचा, तो दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर आवाज नहीं आई। इस पर वह वापस चला गया। इसके बाद 6 मई को सुबह संजय ने उसके घर पर पहुंचकर आवाज दी। इस पर भी अंदर से कोई उत्तर नहीं आया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
 

पुलिस मौके पर पहुंची, तो राजकुमारी का शव फर्श पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। आगे दुकान में दराजों को खंगाला हुआ था। दूसरे कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा मिला। राजकुमारी का गला सफेद कपड़े से घोंटा गया है। घर में क्या-क्या लूटपाट हुई है, इसका पता परिजनों के आने पर ही पता लग पाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!