शादी का झांसा देकर युवती की लूटी अस्मत

Edited By Updated: 18 Jan, 2017 05:10 PM

woman raped

साइबर सिटी में शादी के नाम पर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

गुड़गांव:साइबर सिटी में शादी के नाम पर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने आरोपी का नाम बताने से इंकार कर दिया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि युवक व युवती दोनों लिव इन रिलेशन में रहते थे। युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 

जानकारी के अनुसार ४योति (बदला हुआ नाम) नरसिंहपुर में रहती है। अपनी शिकायत में उसने बताया है कि उसकी जान पहचान नरसिंहपुर में रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा जिसे उसने स्वीकार कर लिया। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाए। युवती ने आरोप लगाया है कि जब उसने शादी करने के लिए युवक पर दबाव बनाया तो वह टाल मटोल करने लगा। बताया जाता है कि इसके बाद युवक अचानक फरार हो गया। इस पर युवती ने महिला थाना में लिखित शिकायत दी। शिकायत पर महिला थाना में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!