Yamunanagar: 6 माह पहले हुई थी युवक की शादी, ऐसा क्या हुआ कि दे दी जान...खबर पढ़कर रह जाएंगे दंग

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Jun, 2025 08:30 AM

yamunanagar youth committed suicide

यमुनानगर जिले के गांव मेहर माजरा के 24 वर्षीय गोपाल किशन ने पत्नी और ससुरालजनों की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर जिले के गांव मेहर माजरा के 24 वर्षीय गोपाल किशन ने पत्नी और ससुरालजनों की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले गोपाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने पत्नी सीमा व उसके परिजनों पर 6 लाख रुपए की डिमांड करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया। उसने वीडियो में साफ कहा कि उसकी मौत के जिम्मेदार ये सभी लोग हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक की मां बाला देवी की शिकायत पर गोपाल की पत्नी सीमा समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

6 महीने पहले हुई थी शादी 

बताया जा रहा है कि गोपाल जगाधरी के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। मृतक की मां बाला देवी ने बताया कि उसके पति की मृत्यु छह साल पहले हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें गोपाल सबसे छोटा था। गोपाल की करीब छह माह पहले रादौर के छोटा बांस गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद मृतक की पत्नी सीमा सिर्फ तीन महीने ही ससुराल में रही। इस दौरान उसने झूठे मारपीट के आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और फिर मायके चली गई। इसके बाद सीमा ने अपने मायके से दहेज मांगने का भी झूठा केस दर्ज करवाया। समझौते की बात पर सीमा और उसके परिवार ने 6 लाख रुपए की मांग की, जो कि गोपाल के लिए जुटाना असंभव था। घर का पूरा खर्च गोपाल की सीमित आय से चलता था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!