महिला वन कर्मी की दर्दनाक मौत,जिस ट्रैक्टर में बैठ जा रही थी वहीं बना मौत का कारण

Edited By Isha, Updated: 20 Feb, 2020 06:21 PM

woman forest worker dies tragically in road accident

सोहना नूह मार्ग पर वन विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मी की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुए जब महिला ट्रैक्टर पर बैठ कर अन्य वन कर्मी महिलाओ के साथ पौधे लेने जा रही थी।

सोहना(सतीश)- सोहना नूह मार्ग पर वन विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मी की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुए जब महिला ट्रैक्टर पर बैठ कर अन्य वन कर्मी महिलाओ के साथ पौधे लेने जा रही थी। ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को तेजगति व लापरवाही से चला कर सोहना के नजदीक रायपुर गाव के पास बने स्पीड ब्रेकर से महिला को ट्रैक्टर से नीचे गिरा दिया जिसके बाद महिला कर्मी के ऊपर ट्रैक्टर व ट्राली के टायर चढ़ गए जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और हस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके से लेकर फरार हो गया। ट्रैक्टर चालक गांव बारोट का बताया जा रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया वह ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश सुरु कर दी है.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!