"राहुल पर कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए", महिला ने अपने पति के सामने खाया जहर, फिर वीडियो बना प्रेमी को भेजी

Edited By Isha, Updated: 09 Jul, 2025 08:17 AM

woman consumed poison in front of her husband

पानीपत के कच्चा काबड़ी फाटक इलाके में एक शादीशुदा महिला ने अपने घर में जहर खा लिया। महिला ने अपने पति के सामने ही जहर खाया और इससे पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने जहर खाते हुए

पानीपत( सचिन): पानीपत के कच्चा काबड़ी फाटक इलाके में एक शादीशुदा महिला ने अपने घर में जहर खा लिया। महिला ने अपने पति के सामने ही जहर खाया और इससे पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने जहर खाते हुए अपनी आपबीती अपने प्रेमी को सुनाई। जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय की रहने वाली है। उसकी उम्र करीब 20 साल है। वह नाबालिग अवस्था से ही बिहार के पड़ोस में रहने वाले राहुल नाम के युवक से प्यार करती है। जिसके साथ वह दो बार घर से भी निकल चुकी है।

इस मामले में उसका प्रेमी जेल भी जा चुका है। करीब 3 साल पहले उसकी पानीपत के अंकित के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी डेढ़ साल की बेटी है। शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता है। वह उसके चरित्र पर संदेह करता है। इसी के चलते वह उससे हमेशा मारपीट करता रहता है।

महिला ने बताया कि मंगलवार सुबह फिर पति ने उसके साथ झगड़ा किया। उससे मारपीट की और उसके चरित्र पर फिर संदेह किया। इससे आहत होकर उसने एक वीडियो रिकॉर्ड की। जिसमें उसने अपने प्रेमी राहुल के नाम पूरी आपबीती बताई। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती उन्होंने बताया कि उसका अपने पति के साथ तलाक होने वाला है और उसके बाद वह अपने प्रेमी राहुल के साथ ही रहना चाहती हैं। साथ ही कहा कि अगर वह मरती है तो राहुल पर कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए। अपने पति पर आरोप लगाते हुए वीडियो राहुल को भेजी। महिला ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में भी दी है। महिला ने बताया कि तीन दिन पहले ही उसकी तीसरी मैरिज एनिवर्सरी थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!