दहेज के चलते महिला ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Oct, 2020 09:27 AM

woman commits suicide by hanging from fan due to dowry case filed

बीती रात शहर के वार्ड नम्बर 4 में एक महिला ने पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर दहेज के लिए प्रताडि़त कर आत्महत्या करने पर मजबूर...

फिरोजपुरझिरका (ब्यूरो) : बीती रात शहर के वार्ड नम्बर 4 में एक महिला ने पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर दहेज के लिए प्रताडि़त कर आत्महत्या करने पर मजबूर करने का मामला झिरका पुलिस में दर्ज कराया है। पुलिस ने शनिवार को  महिला के शव का पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस को दी शिकायत में महिला के पिता काले प्रसाद निवासी फरीदाबाद ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की कंचन का विवाह गत जुलाई 2020 को दीपक निवासी फिरोज पुर झिरका के साथ किया था। शादी में काफी दान-दहेज दिया गया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए गए दहेज से सन्तुष्ट नही थे। उनकी लड़की कंचन को दहेज कम मिलने पर उनका पति दीपक, रामप्रसाद, अंजू, सोनू, पिंकी सभी मिल कर कंचन को प्रताडि़त करते थे।

ससुराल पक्ष ने कंचन को मरने के लिए मजबूर कर दिया, इसलिए शुक्रवार शाम को कंचन ने घर मे लगे पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला हमेशा के लिए समाप्त कर ली। झिरका शहर चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि महिला के पिता की शिकायत पर शनिवार की ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा एव आत्म हत्या करने पर मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर महिला के शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!