Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Jun, 2025 09:56 PM

जिले के गांव धांधुका में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में जहां पथराव हुआ, वहीं दोनों तरफ से लाठी डंडा चले। इसमें एक पक्ष के तीन लोगों को गंभीर चोट आई है।
नूंह, (ब्यूरो): जिले के गांव धांधुका में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में जहां पथराव हुआ, वहीं दोनों तरफ से लाठी डंडा चले। इसमें एक पक्ष के तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि इससे पहले भी उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और शुक्रवार को उन्होंने फिर से हमला कर दिया। फिलहाल तीनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुराना मकान जर्जर हो गया तो नया मकान बना रहा था परिवार:
अस्पताल में भर्ती पीड़ित इस्ताक निवासी धांधुका ने बताया की उनका गांव में पुराना मकान बना हुआ है। जो अब जर्जर हो चुका है, उसका नया निर्माण करने के लिए पूरा मटेरियल डाल दिया था। 10 जून को वह मकान का निर्माण कार्य कर रहे थी। लेकिन पड़ोसियों ने निर्माण करने से रोक दिया और झगड़ा करने पर उतारू हो गए। जिसको लेकर एक शिकायत थाना सदर नूंह मे 10 जून को दी थी, लेकिन नूंह पुलिस ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की। जब कार्यवाही नहीं हुई तो एक शिकायत पुलिस कप्तान को दी गई। एसपी ने नूंह सदर थाना एसएचओ को जांच के आदेश दिए।
पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ झगड़ा:
शुक्रवार को सदर थाना प्रभारी ने गांव आकर मौका मुआयना करने की बात कही। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से उनके परिवार पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं इन्होंने घर पर पत्थर बरसाए। जिसमें तीन लोगों को चोट आई है। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस समय पर सुनवाई करती तो हमारा झगड़ा नहीं होता। जिस जमीन को लेकर झगड़ा हो रहा है, वह जमीन करीब 30 साल पहले पूरे गांव ने उन्हें दी थी। जिसमें एक दुकान बनी हुई थी। जो अब जर्जर हो चुकी है। जिसका निर्माण कार्य वह दोबारा से कर रहे हैं। लेकिन आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं और अपनी दबंगई दिखाते हुए उन्हें निर्माण नहीं करने दे रहे है।