गाड़ी चालक ने युवक पर चढ़ाई गाड़ी, बार बार मारी टक्कर... कार पर लगा था फर्जी नंबर

Edited By Isha, Updated: 31 Aug, 2025 01:25 PM

driver ran over the young man hit him repeatedly

गीता द्वार पर एक गाड़ी चालक ने एक युवक पर बीती रात गाड़ी चढ़ा दी है।वायरल वीडियो में गाड़ी चालक बार-बार युवक को गाड़ी से टक्कर मारता हुआ नजर आ रहा है। इस वारदात में युवक घायल हो गया है।

कुरुक्षेत्र(रणदीप): गीता द्वार पर एक गाड़ी चालक ने एक युवक पर बीती रात गाड़ी चढ़ा दी है।वायरल वीडियो में गाड़ी चालक बार-बार युवक को गाड़ी से टक्कर मारता हुआ नजर आ रहा है। इस वारदात में युवक घायल हो गया है। और गाड़ी चालक मौके से गाड़ी को लेकर फरार हो गया है। घायल युवक की पहचान पिपली निवासी राजिंदर कुमार के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी पर फर्जी नंबर लगा हुआ है। गाड़ी का जो नंबर है वह किसी और गाड़ी का है। फिलहाल युवक ने पुलिस को शिकायत सौंप दी है।और पुलिस इस मामले पर जांच कर रही है और गाड़ी चालक की भी तलाश कर रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!