अब सड़कों पर नहीं चलेंगी ये स्कूल की बसें, प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश... जानिए क्या है कारण

Edited By Isha, Updated: 30 Aug, 2025 12:10 PM

now these school buses will not run on the roads

अंबाला शहर में बाल अधिकार आयोग की बैठक में स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए कि बच्चों की सुरक्षा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना फिटनेस सर्टिफिकेट कैमरे और पुलिस वेरिफिकेशन के कोई भी

अंबाला: अंबाला शहर में बाल अधिकार आयोग की बैठक में स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए कि बच्चों की सुरक्षा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना फिटनेस सर्टिफिकेट कैमरे और पुलिस वेरिफिकेशन के कोई भी वाहन बच्चों को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा। आयोग ने बसों की नियमित जांच और स्टाफ को ट्रेनिंग देने के आदेश दिए साथ ही बच्चों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा।
 

अंबाला शहर में शुक्रवार हुई बाल अधिकार आयोग की समीक्षा बैठक में यह बात कही गई। आयोग के सदस्य अनिल कुमार लाठर और श्याम शुक्ला ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिले की सभी स्कूल बसों की नियमित चेकिंग हो और निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए।


समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने रिपोर्ट पेश की, जिसे आयोग ने संतोषजनक बताया। इसके बावजूद आयोग ने सभी विभागों को चेताया कि कोई भी लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि रोड सेफ्टी और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!